थाना रामपुर बरकोनिया की साइबर पुलिस टीम द्वारा, CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर खोये हुए 02 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द
थाना रामपुर बरकोनिया की साइबर पुलिस टीम द्वारा, CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर खोये हुए 02 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस के सीसीटीएनएस कार्यालय द्वारा CEIR पोर्टल https://www.ceir.gov.in/ के माध्यम से खोये हुए 02 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद की गयी तथा सम्बन्धित मोबाइल स्वामी 1. राममूरत (ग्राम प्रधान) लउवा थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र 2. वीरु प्रसाद पुत्र रामजियावन निवासी ग्राम करौदिया, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 01.08.2025 को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन पाने के बाद मोबाइल स्वामीयों द्वारा प्रसन्न होकर उच्चाधिकारीगण व थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम-
1-प्र0नि0 हेमन्त कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
2-उ0नि0 रियाज अहमद थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
3-क0आप0 विशाल कुमारथाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
