सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल

दिनांक 31.07.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल ।

दिनांक 31.07.2025 को थाना शिवनगर डिड़ई पर अर्बुननिशा पत्नी स्व0 हजरत अली ग्राम- थुमहवा भैया थाना शिवनगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर की एक बुजुर्ग माँ अपने बेटे तथा बहु से प्रताड़ित होकर थाना स्थानीय पर आई जो 5 दिनों से भोजन नहीं की थी । जिन्हे मनोज श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिड़ई के कहने पर महिला मुख्य आरक्षी मंजू मौर्या द्वारा भाव विभोर होकर सम्मान पूर्वक उन्हे बैठाया गया और उनका हांथ पैर धुलवाकर उन्हे भोजन भी कराया गया तथा उनकी समस्या का निवारण के लिए उनके बच्चों को बुलाकर समझा-बुझा कर उन्हे सुपुर्द किया गया । बुजुर्ग माँ द्वारा पुलिस को ढेर सारा आशिर्वाद मिला । पुलिस के इस मित्रवत व्यवहार की आम जनमानस में भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]