कनहर नदी पर बना पुल जर्जर, हादसे को न्योता दे रहा है पुल की खतरनाक स्थिति।
कनहर नदी पर बना पुल जर्जर, हादसे को न्योता दे रहा है पुल की खतरनाक स्थिति।

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश। दुद्धी कनहर नदी पर वर्ष 1994 में निर्मित पुल अब पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। पुल के हर पिलर के जॉइंट पर कई फीट लंबी दरारें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। यह पुल न सिर्फ क्षेत्रीय लोगों की जीवनरेखा है, बल्कि स्कूल बसों, एंबुलेंस, व व्यापारिक वाहनों का मुख्य मार्ग भी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से इस पुल की मरम्मत नहीं की गई है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक भयावह हो जाती है क्योंकि पानी का तेज बहाव और कंपन पुल की दरारों को और गहरा कर रहा है। कुछ स्थानों पर तो पिलरों के जॉइंट पूरी तरह से अलग हो चुके हैं, जिससे बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।
स्थानीय निवासी बोले – “अधिकारी कब जागेगा”? ग्रामीणों का कहना है”हम हर दिन जान जोखिम में डालकर इस पुल से गुजरते हैं।
अधिकारी की चुप्पी पर उठ रहे सवाल- जहां एक ओर जनता इस पुल से डरी हुई है, वहीं दूसरी ओर आधिकारिक उदासीनता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि समय रहते मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हुआ, तो यह पुल किसी बड़ी जनहानि का कारण बन सकता है।
जनता की मांग:- क्षेत्रीय जनता ने जिला अधिकारी से मांग की है कि:- 1. तत्काल पुल की तकनीकी जांच कराई जाए। 2. जब तक मरम्मत न हो, तब तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। 3. शीघ्र पुल की मरम्मत या नया पुल निर्माण की योजना शुरू की जाए। अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो स्थानीय लोग जन आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।
