थाना खुटहन पुलिस टींम द्वारा चोरी से सम्बन्धित अभियोग का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए विभिन्न मुकदमों में चोरी गये सामानों के साथ 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना खुटहन पुलिस टींम द्वारा चोरी से सम्बन्धित अभियोग का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए विभिन्न मुकदमों में चोरी गये सामानों के साथ 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

थाना खुटहन पुलिस द्वारा चोरी गये माल की सकुशल बरामदगी करते हुये अभियुक्तगण 1. हनी गौतम पुत्र स्व0 राजेश गौतम उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2. रूबेश गौतम पुत्र राजेन्द्र गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर 3. रोहित पुत्र विकाश कुमार निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष 4. राजन कुमार गौतम पुत्र राम प्रताप गौतम निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष 5. शुभम कुमार पुत्र दीपचन्द्र गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक-30.06.2025 को वादी मुकदमा श्री बाबू राम पुत्र पुर्णमासी निवासी नगवाँ थाना खुटहन जनपद जौनपुर द्वारा हैण्डपम्प व टुल्लू मोटर को अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लेने के सम्बन्ध में दी तहरीर पर मु0अ0सं0 173/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत हुआ था।
दिनांक 30.06.2025 को वादी श्री अभिषेक कुमार पुत्र स्वः भरत राज ग्राम सुईथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर के द्वारा हैण्डपम्प चोरी के सम्बन्ध में दी तहरीर पर मु0अ0सं0- 174/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत हुआ ।
दिनांक 23.05.2025 को वादी श्री भगवान प्रसाद यादव ग्राम प्रधान मेढ़ा थाना खुटहन जनपद जौनपुर के द्वारा डीह बाबा गोला दैत्य मन्दिर से घंटा चुरा लेने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर पर मु0अ0सं0 140/2025 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत हुआ था ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
उपरोक्त घटनाओं के अनावरण हेतु जारी प्रयास के क्रम में उ0नि0 महेन्द्र यादव, उ0नि0 बच्चूलाल मय हमराह को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश भटपुरा मोड़ के पास कमरे के पीछे सुइथाखुर्द व गोंसाईपुर में हुई चोरी का सामान व अन्य चोरी का सामान रखे है एवं उनको बेचने के लिये ले जाने वाले है, प्राप्त सूचना पर पुलिस की 02 टीम बनाकर उ0नि0 बच्चूलाल मय हमराहियों के तथा उ0नि0 महेन्द्र यादव मय हमराहियों दबिश देकर बदमाशो को पकड़ लिया गया।
पूछताछ का विवरणः-
1.हनी गौतम के दाहिनी जेब से 30 रुपये , 2.रूबेश गौतम के बांयी जेब एक मोबाईलफोन VIVO कंपनी तथा 20 रुपये नगद, 3.रोहित के जेब से 10 रुपया नगद, 4. राजन कुमार गौतम के जेब से 20 रुपया, 5.शुभम कुमार के जेब से 10 रुपया बरामद हुआ, तथा दो अलग-अलग सफेद रंग के प्लास्टिक क बोरों में तथा लालरंग की प्लास्टिक की बोरी में रखे गये सामानों के बारे मे कड़ाई से पूछताछ पर बताये कि एक बोरे में सुइथाखुर्द से एक टुल्लू पंप मोटर तथा दो हैण्ड पम्प जो दिनांक 29.06.2025 को चोरी किये थे तथा दूसरे बोरे में ग्राम गोसाईपुर से लाला के घर के बाउन्ड्री से एक टुल्लू पंप मोटर व हैन्ड पंप घर दिनांक 26.06.2025 को चोरी किये थे तथा लाल रंग की बोरी में लगभग एक महीना पूर्व मेढ़ा से डीह बाबा मंदिर से घण्टा चोरी किये थे । बोरे को खोलकर देखने से एक बोंरे में टुल्लू पंप मोटर वी गार्ड कंपनी तथा एक हैण्ड पम्प 06 नंबर पापुलर कंपनी जो गोसाईपुर से चोरी करना बताये तथा दूसरे बोंरे से एक टुल्लू पंप मोटर हैवेल्स कंपनी तथा दो पुराना हैण्ड पंप 06 नंबर पापुलर कंपनी का है । जिसे ग्राम सुइथाखुर्द से चोरी करना बता रहे है। तीसरे बोरी से 05 छोटे बड़े पीतल के घण्टा जो ग्राम मेंढ़ा डीह बाबा मंदिर से चोरी करना बताये। चोरी के सामान को बरामद करते हुए 01.07.2025 को समय करीब 22.40 बजे हिरासत पुलिस मे लेकर गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. हनी गौतम पुत्र स्व0 राजेश गौतम उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2. रूबेश गौतम पुत्र राजेन्द्र गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3. रोहित पुत्र विकाश कुमार निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
4. राजन कुमार गौतम पुत्र राम प्रताप गौतम निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
5. शुभम कुमार पुत्र दीपचन्द्र गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी सुइथाखुर्द थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 173/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2. मु0अ0सं0- 174/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 140/2025 धारा 305 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1. नब्बे रुपया नकद
2. 02 टुल्लू पंप मोटर
3. तीन हैण्ड पम्प
4. पाँच छोटे बड़े पीतल के घण्टा
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 महेन्द्र यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 बच्चूलाल थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3. हे0का0 मुकेश सिंह, हे0का0 अजय प्रसाद गौड़, हे0का0 बृजनाथ यादव, का0 संजय जायसवाल, का0 इन्द्रजीत गौड़, का0 विपिन जायसवाल थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
