दो सेकेंड में तीन एलटी पोल धराशायी ,20 मिनट तक एनएच पर लगा रहा जाम…..

दुद्धी|सोमवार की शाम गरज चमक व तेज हवाओं के साथ एकाएक शुरू हुई बरसात में जाबर पेट्रोल पंप के समीप कुछ ही सेकेंडो में एलटी लाइन के तीन पोल धराशायी हो गए| पोल एक एसयूवी वाहन के ठीक बगल में गिरा नही तो जान माल की हानि हो जाती | पोल गिरने से सड़क पर तारों का जाल फैल गया| रहवासियों ने अपने अपने तारों को जब कटर से काटकर सड़क किनारे किया तब जाकर यातायात बहाल हो सका| आंधी पानी काफी क्षति हुई कई पेड़ के डाल भी टूटकर सड़क पर गिर गए| पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है|

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]