बेलहत्थी:संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम

बेलहत्थी:संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)– थाना हाथीनाला क्षेत्र के ग्राम बेलहत्थी टोला लाली माटी स्थित घर के बडेर में साड़ी से फांसी के फंदे पर एक बुजुर्ग महिला का लटकता हुआ शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

मिली जानकारी मुताबिक थाना हाथीनाला क्षेत्र के ग्राम बेलहत्थी के टोला लाली माटी निवासी रमपतिया देवी उम्र लगभग 62 वर्ष पत्नी राम लाल का शनिवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बडेर में साड़ी के फंदे के सहारे लटकते शव मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया ।जिसके उपरांत परिजनों ने इस घटना की सूचना हाथीनाला थाना को दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाथीनाला थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजवाया दिया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]