CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला गिरफ्तार…….

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में कॉल की थी.
पुलिस को शक है कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. इसलिए पुलिस इस मामले को लेकर बड़ी गंभीरता से जांच कर रही है.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गुरुवार को जान से मारने की धमकी मिली थी. धमकी गाजियाबाद पुलिस थाने में 112 नबंर पर कॉल कर दी गई थी. धमकी देने के बाद कॉलर ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था. दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस दोनों लगातार कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही थी.
