सर्प दंश से एक किशोर की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

सर्प दंश से एक किशोर की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/ सोनभद्र – जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखरीडांड़ टोला में वुधवार की भोर में करीब 5 बजे एक किशोर को सर्प ने डंस लिया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक राम शकल पुत्र रामकुमार उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी जुगैल खोखरीडांड़ को सुबह करीब 5 बजे किसी जहरिले सर्प ने दाहिने हाथ में डंस लिया जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया आनन-फानन में उसे तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों ने कहीं अन्यत्र ले जाकर झाड़-फूंक भी करवाया किंतु कुछ भी हासिल नहीं हुआ घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है| वहीं पुलिस को घटना की बाबत सुचना दे दिया गया है |

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]