चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 83 रन की शानदार जीत के साथ आईपीएल 2025 का सफल समापन किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 83 रन की शानदार जीत के साथ आईपीएल 2025 का सफल समापन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, पांच बार के चैंपियन ने 20 ओवर में 230 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें डेवोन कॉनवे और डेवाल्ड ब्रेविस ने अर्धशतक बनाए।

गुजरात टाइटंस लक्ष्य को हासिल करने में असफल रही और 147 रनों पर ऑल आउट हो गई। हालांकि, इस मैच में एक ऐसा क्षण भी आया जब सीएसके के कप्तान एमएस धोनी अपने खिलाड़ियों पर नाराज हो गए।

दरअसल, 10वें ओवर में गुजरात ने शिवम दुबे के ओवर में 18 रन बनाए। साई सुदर्शन और शाहरुख खान की जोड़ी ने शानदार साझेदारी की, जिससे धोनी निराश दिखे क्योंकि उनके निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। विशेष रूप से मथीशा पथिराना और शिवम दुबे से धोनी नाराज थे।

जब रवींद्र जडेजा 11वां ओवर फेंकने आए, तो धोनी ने फील्ड में कुछ बदलाव किए और उनकी रणनीति तुरंत सफल रही। ओवर की पहली गेंद पर जडेजा ने शाहरुख को आउट किया, जिन्होंने एक शॉट खेलकर पथिराना को कैच दे दिया।

तीन गेंदों बाद, जडेजा ने सुदर्शन को भी आउट किया। इस दौरान कमेंटेटरों ने धोनी की कप्तानी की प्रशंसा की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]