राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी…..

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) का रिजल्ट कुछ ही घंटों के अंदर जारी किया जाएगा। अगर आप भी परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म होने वाला है।
क्योंकि राजस्थान बोर्ड आरबीएसई के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा आज दोपहर 3.15 बजे रीट रिजल्ट की घोषणा करेंगे। रिजल्ट देखने के लिए परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। यहां जानें रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट।
बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। जिसमें कुल 1377256 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जबकि परीक्षा के लिए कुल 1544518 आवेदन किए गए थे। रीट लेवल-वन की परीक्षा में 406953 और लेवल-2 में 970303 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
