पीएम सूर्यघर योजना को लेकर हुई यह खास पहल……

केंद्र की मोदी सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए खास पहल कर रही है। इसके लिए पीएम सूर्यघर योजना चलाई जा रही है जो काफी लोकप्रिय हो रही है।इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने खासा प्रयास किया है।पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना हेतु वेंडर्स की संख्या बढ़ाने और प्रत्येक वेंडर प्रति माह लक्ष्य निर्धारित करते हुए सोलर प्लांट इंस्टालेशन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी वेंडर्स को पीएम सूर्यघर की क्षमतवार सूची तैयार कर उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर लगवाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]