अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जगरूगता कार्यक्रम
PRESS NOTE
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जगरूगता कार्यक्रम ।

संवाददाता रितेश शर्मा
दिनांक 15.04.2025 को एनटीपीसी शक्तिनगर के सयंत्र में सेवा भवन के एनटीपीसी कर्मचारियों एवं वर्करों को अग्नि से सुरक्षा हेतु फर्स्ट एड फायर फाईटिंग का क्लास लिया गया एवं जीवंत अग्निशमन प्रदर्शन दिखाया गया। इसी के साथ ही एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय में सीआईएसएफ के एनटीपीसी शक्तिनगर की फायर विंग द्वारा शिक्षकों एवं छात्रों को अग्नि प्रदर्शन और एवेक्यूएशन ड्रिल दिखाया गया एवं अग्नि के प्रति जागरूगता चलाया गया।

इसके साथ ही केऔसुब इकाई एसएसटीपीएस शक्तिनगर के सुरक्षा विंग के बल सदस्यों के बीच अग्निशमन सुरक्षा के लिए क्विज कम्पीटीशन का आयोजन किया गया। श्री तरुण दत्ता, सहायक कमाण्डेन्ट अग्नि के नेतृत्व में निरीक्षक / अग्नि सी एफ हुसैन, उप निरीक्षक/अग्नि पी के मध्येशिया के साथ प्रधान आरक्षक / अग्नि शमशाद खान, आरक्षक/अग्नि संजय कुमार बारा एवं आरक्षक / डीसीपीओ संदीप कुमार ने अग्नि सुरक्षा के उपाय एवं अग्नि से बचाव के तरीकों पर विधिवत प्रकाश डाला।
