काली शक्तिपीठ मंदिर में श्रद्धालुओं को लगा भारी भीड़

काली शक्तिपीठ मंदिर में श्रद्धालुओं को लगा भारी भीड़

संवाददाता अजय गुप्ता

बिंदमगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित मां काली शक्तिपीठ मंदिर मे आज मंगलवार को चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन आरंभ हुआ आज काली शक्तिपीठ मंदिर विंढ़मगंज मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी और मां कुष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों सहित राम जानकी मंदिर विंढ़मगंज मे सुबह 5 बजे मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगना शुरू हो गया ।स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा जनपद के सीमा से लगे हुए झारखंड मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ व बिहार राज्य के श्रद्धालु भी नवरात्र में मां काली शक्तिपीठ मंदिर राम जानकी मंदिर हनुमान मंदिर शीतला मंदिर व शिव मंदिर विंढ़मगंज में दर्शन के लिए नवरात्र

के पहले दिन से ही आना आरंभ कर दिए इसके अलावा महा आरती के बाद महाप्रसाद का भी व्यवस्था किया गया था जिसमें श्रद्धालुओं का भारी भीड़ को देखते हुए लाइन लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया जा रहा है काली मंदिर के पुजारी नंदू तिवारी जी ने बताएं की बहुत दूर-दूर से लोग माता रानी के दरबार में आ रहे हैं और यहां प्रत्येक दिन दूर-दूर से काफी मात्रा में महिलाएं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं इस मंदिर कैसा मानता है कि जो सच्चे मन से मन्नत मानते हैं उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है वही महा आरती के बाद महा प्रसाद का भी व्यवस्था किया गया है जिन्हें कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है इस मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन थाना अध्यक्ष प्रमोद यादव दलबल के साथ मौके पर मौजूद दिखे

मंदिर के महंत श्रीकांत तिवारी द्वारा चैत नवरात्रि के प्रथम दिन विधि-विधान से कलश स्थापना व हवन पूजा किया गया ।

महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग किए गए हैं । मंदिर कमेटी की तरफ से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला व पुरुष निजी सिक्योरिटी गार्ड लगाया गया है ।
श्रद्धालुओं को मंदिर में मां के दर्शन करने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो सके जिसको लेकर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।

भक्तों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]