श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को किया गया चुस्त-दुरुस्त

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को किया गया चुस्त-दुरुस्त-

पुलिस उच्चाधिकारीगण सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा क्यूआरटी व स्थानीय पुलिस बल के साथ ईद-उल-फितर के नमाज को कराया गया सकुशल सम्पन्न-

शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को दी की गई सख्त चेतावनी-

आज दिनांक 31.03.2025 को, ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत लगातार भ्रमणशील रहकर ईद-उल-फितर पर्व की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया । मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग व ड्रोन कैमरों के मदद से संवेदनशील क्षेत्रों की सतत् निगरानी की गयी। ईद-उल-फितर की नमाज के दृष्टिगत आमजन व धर्मगुरुओें से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु अपील की जा गई। शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर धर्मगुरुओं व आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराते हुए ईद-उल-फितर की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]