दुबारा भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर दुद्धी विंढ़मगंज मे कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत…..

दुद्धी /विन्ढ़मगंज सोनभद्र तहसील तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दोबारा जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता कों बनाए जाने के उपरान्त प्रथम पैतृक नगर आगमन पर मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह / नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या मे भाजपा कार्यकर्तओं ने पुनः निर्वाचित हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का माल्यार्पण बुके भेंट कर ढ़ोल नगाड़ो के साथ जोरदार स्वागत किया। साथ में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार व विधानसभा प्रत्याशी रहे श्रवण सिंह गौंड का माल्यार्पण बुके भेंट कर स्वागत किया गया।

बम पटाखों की गूंज से नगर में खुशियों का माहौल सड़कों पर बना था।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रंजन चौधरी, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय,सुरेंद्र कुमार अग्रहरी पूर्व जिला महामंत्री,जिला मंत्री दिलीप पाण्डेय पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह मनीष कुमार जायसवाल, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी सह संयोजक शिव शंकर एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल, संजीव कुमार तिवारी , पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री अनिल कुमार, राज वर्मा, विनोद जायसवाल धनंजय रावत संदीप गुप्ता, संजय जायसवाल आदि सैकड़ो की सख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं विंढ़मगंज में भी कार्यकर्ताओं ने बुके और माल्याअर्पण भेटकर जोरदार स्वागत किया इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान तारा देवी संजय गुप्ता श्रवण गोड दुद्धी नगर चेयरमैन कमलेश मोहन मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी अमन जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी अजय गुप्ता नंदकिशोर गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी जिले के मौजूद थे

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]