प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. हरिहर नाथ दिवाकर की धर्मपत्नी मालती दिवाकर का निधन…..

बिहार के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिहर नाथ दिवाकर की धर्मपत्नी मालती दिवाकर के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मालती दिवाकर एक नेकदिल, धार्मिक और सरल हृदय की महिला थीं।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री के अलावा कई गणमान्य व्यक्तियों और चिकित्सकों ने भी मालती दिवाकर के निधन पर शोक जताया है।
