सोनभद्र:बेलहत्थी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बैलों की मौत, पशुपालक ने सहायता की लगाई गुहार

सोनभद्र:बेलहत्थी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बैलों की मौत, पशुपालक ने सहायता की लगाई गुहार

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोड़री गांव में रविवार की सुबह 10:00 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक पशुपालक की दो बैलों की दर्दनाक मौत हो गई।
पशुपालक राय सिंह खरवार पुत्र शिवमंगल खरवार निवासी कोड़री थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र ने बताया कि रविवार की सुबह 10:00 बजे हल्की गरज चमक के साथ बरसात शुरू हुआ। इसी बीच घर से कुछ दूरी पर बंधे बैल आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर दम तोड़ दिये। उन्होंने बताया इन दोनों बैलों से ही हमारा किसानी का कार्य होता था। दोनों बैलों की मृत्यु से पशुपालक की खेती का कार्य प्रभावित हो गया। बताया कि गर्मी के बाद बरसात सामने आ रहा है बैलों के मौत से अब कृषि कार्य प्रभावित होगा ।पशुपालक ने ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की सूचना देकर आपदा राहत कोष से सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
वही प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया क्षेत्रीय लेखपाल एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दे दी गई है।आज रविवार होने के कारण कल पोस्टमार्टम होगा। पशुपालक को हर संभव मदद कराई जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]