दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, एक घायल……

किशनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब कैलाश गुप्ता फतेहस्वर मंदिर से विजयीपुर चौराहे की ओर जा रहे थे और सचिन खागा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद शाहीपुर गांव निवासी कैलाश गुप्ता (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरौली गांव के 26 वर्षीय सचिन को गंभीर चोटें आईं हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]