बंगाल से भाजपा के लिए आई ‘खुशखबरी’, दीदी ने पकड़ा माथा,……

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच है. हालांकि भाजपा बीते लोकसभा चुनाव और उससे पहले 2021 के विधानसभा में कमजोर पड़ गई थी.2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 18 सीटों पर जीत मिली थी. उसे 40.25 फीसदी वोट मिले थे. वहीं तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली थी और उसका वोट प्रतिशत 43.27 फीसदी था. राज्य में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं. लेकिन, मात्र दो साल बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी इस बढ़त को कायम नहीं रख सकी. 2021 के विधानसभा चुनाव में उसका वोट प्रतिशत गिरकर करीब 38 फीसदी पर आ गया. वहीं टीएमसी का वोट प्रतिशत बढ़कर 48 फीसदी हो गया. इस कारण 2021 के विधानसभा में भाजपा को मात्र 77 सीटें मिलीं.
