7-8 मार्च को दादरा-नगर हवेली, दमन-दीव और गुजरात का दौरा करेंगे पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ लखपति दीदी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 7-8 मार्च को दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि वह शुक्रवार को दादरा और नगर हवेली के सिलवासा, दमन और दीव की यात्रा करेंगे और दोपहर करीब दो बजे नमो अस्पताल (प्रथम चरण) का उद्घाटन करेंगे।
बयान में कहा गया है, “प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:45 बजे सिलवासा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 2,580 करोड़ रुपये से अधिक लागत की, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।” इसके बाद वह गुजरात जाएंगे और शाम करीब पांच बजे सूरत खाद्य सुरक्षा अभियान की शुरुआत करेंगे।
