कैलिफोर्निया में सड़क हादसे के बाद कोमा में गई भारतीय छात्रा, केंद्र ने अमेरिका से की ये मांग

अमेरिका में पढ़ाई कर रही महाराष्ट्र की एक छात्रा सड़क हादसे का शिकार होने के बाद कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली नीलम अभी कैलिफोर्निया के अस्पताल में कोमा की हालत में भर्ती हैं।नीलम के परिवार ने भारत सरकार से अमेरिकी वीजा हासिल करने में मदद की गुहार लगाई है। नीलम शिंदे 14 फरवरी को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। तब से वह कोमा में है। शिंदे के सिर, हाथ और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उसके परिवार ने अमेरिका जाने के लिए तत्काल वीजा की मांग की है।सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि विदेश मंत्रालय (MEA) ने कैलिफोर्निया में सड़क दुर्घटना के बाद जिंदगी और मौत के बीच झूल रही भारतीय छात्र के परिवार द्वारा तत्काल वीजा के लिए किए गए अनुरोध को अमेरिका के समक्ष उठाया है। केंद्र ने इमरजेंसी अमेरिकी वीजा के लिए अनुरोध किया है।

35 वर्षीय नीलम शिंदे के परिवार को शुक्रवार, 28 फरवरी को मुंबई में अमेरिकी दूतावास से वीजा इंटरव्यू के लिए कॉल आया है। अमेरिकी सरकार ने आश्वासन दिया कि वे वीजा के शीघ्र अनुदान के लिए औपचारिकताओं पर विचार कर रहे हैं।

शिंदे को कथित तौर पर 10 दिन पहले कैलिफोर्निया में एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। तब से वह कोमा में है। उसके परिवार ने अमेरिका का वीजा दिलाने में केंद्र से सहायता मांगी थी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में नीलम के पिता तानाजी शिंदे के हवाले से कहा गया है कि वह हाई एजुकेशन के लिए अमेरिका गई थी। वह कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष की छात्रा थी।

रिपोर्ट में शिंदे परिवार के हवाले से आगे कहा गया है कि 14 फरवरी को नीलम का एक्सीडेंट हुआ, जब वह शाम की सैर पर निकली थी। परिवार ने आरोप लगाया कि यह हिट-एंड-रन का मामला था. क्योंकि कार ने सतारा की मूल निवासी को पीछे से टक्कर मारी थी। हादसे में उनके दोनों हाथ, पैर, सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं।

नीलम के परिवार को कथित तौर पर दुर्घटना के बारे में दो दिन बाद उसकी रूममेट ने बताया। 35 वर्षीय महिला को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में सी डेविस मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ICU में इलाज चल रहा है। परिवार के हवाले से कहा गया, “छाती पर चोट लगने के कारण वह कोमा में चली गई है।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]