रेलवे स्टेशन पर कैसे हुई भगदड़? हाई लेवल कमेटी करेगी जांच, सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी पुलिस

नई दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से अचानक भगदड़ मच गई। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। अब इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।दो सदस्यीय समिति में पीसीसीएम, उत्तर रेलवे नरसिंह देव और पीसीएससी उत्तर रेलवे पंकज गंगवार शामिल हैं। कमेटी का गठन कल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए किया गया है। कमेटी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सभी वीडियो फुटेज सुरक्षित करने का आदेश दिया है। रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। एचएजी जांच शुरू हो गई है।
