थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा धारा 69/352/351(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
दिनांक-14.02.2025
थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा धारा 69/352/351(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), श्री अरविन्द कुमार वर्मा के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत, श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय के निर्देश के क्रम मे विवेचक चौकी प्रभारी उ0नि0 श्री रवि प्रकाश मय हमराह द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर असवारा पुलिया के पास से मु0अ0सं0-34/2025 धारा-69/352/351(2) बीएनएस थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मे वाछित अभियुक्त राजु खान पुत्र नखडू निवासी ग्राम कुण्डी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को दिनांक-14.02.2025 पुलिस हिरासत मे लिया गया गया । अभियुक्त राजू खान उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.राजू खान पुत्र नखडू निवासी ग्राम कुण्डी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 34/2025 धारा 69/352/351(2) बीएनएस थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
2.उ0नि0 श्री रविप्रकाश (चौकी प्रभारी )थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3.हे0का0 तबरेज खां थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4.का0 बालमुकुन्द थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
