श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर बंद, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पवित्र स्नान जारी है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए लिए प्रशासन ने इस बार के अमृत स्नान के लिए खास तैयारी की है।लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर और मंडल के सभी अस्पताल हाई अलर्ट मोड पर हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जल, थल और नभ से निगरानी की जा रही है। इसके तहत 133 एंबुलेंस को तैनात किया गया है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। इसमें 125 एंबुलेंस के अलावा सात रिवर एंबुलेंस और एक एयर एंबुलेंस विशेष रूप से तैनात की गई हैं।
कल्पवासियों के लिए आज आखिरी स्नान
बता दें कि माघी पूर्णिमा कल्पवासियों का अंतिम स्नान कहा जाता है। माघी पूर्णिमा का स्नान करके कल्पवासी चले जाते हैं। माघी पूर्णिमा के दिन जो कल्पवासी अपने-अपने निवास स्थान की ओर रवाना होंगे। वह अलग रास्ते से जाएंगे जो आने वाली भीड़ महाकुंभ में पहुंचेगी वह अलग रास्ते से आएगी। करीब 10 लाख कल्पवासी अपने-अपने निवास स्थान की ओर रवाना होंगे।
जिसमें देखा जाता है कि हर कल्पवासी एक गाड़ी में भरकर अपनी पूरी गृहस्थी लेकर महाकुंभ में पहुंचा था। ठीक उसी तरह से हर एक कल्पवासी एक गाड़ी लेकर अपने गृहस्थी समेटे अपने निवास की ओर पहुंचेगा। ऐसे में क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर योगी सरकार ने पूरी तैयारी की है।
