त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड की जीत……


न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हरा दिया। फिलिप्स ने 74 गेंद में छह चौकों और सात छक्कों से 74 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेलकर चैंपियन्स ट्रॉफी की अपनी पुख्ता तैयारियों का नजारा पेश किया।डेरिल मिचेल (81) और केन विलियमसन (58) ने भी न्यूजीलैंड के लिए अर्धशतक जड़े। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 88 रन लुटाए। अबरार अहमद ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]