पटपड़गंज से AAP उम्मीदवार अवध ओझा ने हार की जिम्मेदारी ली……

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा ने चुनाव परिणाम के बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे समर्थन दिया।हालांकि, मैं दूसरे स्थान पर आया, लेकिन अगली बार खुद को पहले स्थान पर लाने की पूरी कोशिश करूंगा।” अवध ओझा ने अपनी हार का विश्लेषण करते हुए कहा कि उन्होंने शायद सभी से मिल नहीं पाया और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके पास पर्याप्त समय नहीं था। उन्होंने यह भी कहा, “मैं इस हार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेता हूं और मुझे यकीन है कि अगली बार मैं अपनी टीम के साथ और बेहतर प्रयास करूंगा।”
