इसरो के स्वदेशी CE20 क्रायोजेनिक इंजन का इग्निशन परीक्षण सफलतापूर्वक किया……

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। इसरो के स्वदेशी CE20 क्रायोजेनिक इंजन का इग्निशन परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया। यह परीक्षण वैक्यूम परिस्थितियों में शुक्रवार को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में उच्च ऊंचाई परीक्षण यूनिट में किया गया।इसरो ने कहा कि इंजन पहले से ही सिंगल स्टार्ट के साथ उड़ान में 19टी से 22टी तक के थ्रस्ट लेवल पर काम करने के योग्य है। यह गगनयान मिशन के लिए भी तैयार है। इंजन को इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर द्वारा विकसित किया गया था। इस परीक्षण के दौरान, इंजन थ्रस्ट चैंबर का इग्निशन वैक्यूम में मल्टी-एलिमेंट इग्नाइटर के साथ किया गया था। इस दौरान इंजन ने सामान्य और उम्मीद के अनुरूप काम किया।
