कोहली के Ranji Match के लिए DDCA की ‘विराट’ तैयारी…..

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में रेलवे के खिलाफ आगामी मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कोहली मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया।विराट इस मैच में जैसे ही उतरेंगे, वैसे ही फैंस का उनका घरेलू क्रिकेट में खेलते देखने का 13 साल का इंतजार खत्म हो जाएगा। उन्होंने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में नवंबर 2012 में हिस्सा लिया था, जब दिल्ली ने गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश का सामना किया था। उन्होंने पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में 43 रन बनाए थे। टीम को हालांकि इस मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
