म्योरपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के नाम दर्ज 01 अदद बोलेरो (अनुमानित कीमत 04 लाख रुपये) की चल सम्पत्ति को किया गया कुर्क

थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के नाम दर्ज 01 अदद बोलेरो (अनुमानित कीमत 04 लाख रुपये) की चल सम्पत्ति को किया गया कुर्क

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 24.01.2025 को थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 76/24 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट* थाना बभनी

जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त *अमरेश गुप्ता उर्फ बिक्कल पुत्र रामनगीना निवासी चैनपुर थाना बभनी* द्वारा अवैध धन से अर्जित की गई एक अदद *बोलेरो सं0 UP64AC2614 (अनुमानित कीमत 04 लाख रुपये)* को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र के आदेश के क्रम में म्योरपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार कुर्क किया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]