पीएम मोदी ने मुंबई में बुधवार को INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर को देश को समर्पित किया

पीएम मोदी ने मुंबई में बुधवार को INS सूरत, INS नीलगिरि और INS वाघशीर को देश को समर्पित किया। 3 युद्धपोत मिलने से मजबूत हुई भारतीय नौसेना।
महाभियोग का सामना कर रहे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार। गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि उनके विरुद्ध जांच अवैध है। यून सुक-योल ने पिछले साल 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लगाने का एलान किया था, लेकिन विरोध होने पर उन्होंने इसको कुछ घंटों बाद वापस ले लिया।
चुनाव के दौरान केजरीवाल समेत कई नेताओं पर हमले का खतरा, सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के आधार पर अलर्ट, पुलिस ने जनसभा में सुरक्षा बढ़ाई।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं। वे यहां तीन युद्धपोत, आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर देश को समर्पित करेंगे।
-चुनाव के दौरान केजरीवाल समेत कई नेताओं पर हमले का खतरा, सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के आधार पर अलर्ट, पुलिस ने जनसभा में सुरक्षा बढ़ाई।
-बदला कांग्रेस के दफ्तर का पता। 24 अकबर रोड नहीं 9, कोटला रोड स्थित इंदिरा भवन होगा नया ठिकाना। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी सुबह 10 बजे नए भवन का उद्घाटन करेंगी।दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं के खिलाफ दर्ज की 4 FIR, भाजपा नेताओं की छवि खराब करने का आरोप। राघव चड्ढा ने कहा कि सिर्फ आप नेताओं के खिलाफ हो रही है एफआईआर। पैसे बांटने वालों के खिलाफ भी दर्ज को प्रकरण।अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा सीट से कुछ ही देर में नामांकन भरेंगे। नामांकन के पहले प्रभु का आशीर्वाद लेने बाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर जाएंगे।घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से बुधवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दिल्ली में कम दृश्यता और कोहरे के कारण कुछ देरी हो सकती है। हम मौसम पर करीब से नजर रख रहे हैं और आपको सुरक्षित एवं सुचारू रूप से आपके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने नौसेना को दी आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर युद्धपोत की सौगात, इससे समंदर में देश की ताकत बढ़ेगी।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 15 जनवरी के दिन को Army Day के रूप में भी मनाया जाता है। देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले प्रत्येक जांबाज को मैं नमन करता हूं। मां भारती की रक्षा में जुटे हर वीर-वीरांगना को मैं बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि आज भारत की समुद्री विरासत नेवी के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था। आज उनकी इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नेवी को सशक्त करने की तरफ हम एक बड़ा कदम उठा रहे हैं।
ये पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। गर्व की बात कि ये तीनों मेड इन इंडिया हैं। पीएम मोदी ने नौसेना को दी आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर युद्धपोत की सौगात, इससे समंदर में देश की ताकत बढ़ेगी।दक्षिण अफ्रीका में सोने की खदान में अवैध रूप से काम कर रहे खनिकों के महीनों तक फंसे रहने के बाद बचाव दल ने मंगलवार को कई खनिकों को जीवित बाहर निकाला लेकिन भूख-प्यास के कारण वे काफी कमजोर हालत में थे। इसके अलावा कई शव भी निकाले गए हैं। माना जा रहा है सैकड़ों लोग अब भी फंसे हैं जिनमें से कई की मौत हो चुकी है और अन्य इतने कमजोर हैं कि वे खुद बाहर आने में सक्षम नहीं हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत के अनुरोध वाली याचिका पर दिल्ली सरकार और संघ लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी किया। शीर्ष अदालत ने कहा कि पूजा खेडकर के खिलाफ 14 फरवरी तक कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा।
