बाइक के धक्के से अधेड़ की हुई मौत

बाइक के धक्के से अधेड़ की हुई मौत

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी,सोनभद्र : दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने आरटीओ बेरियर के पास पैदल आ रहे एक अधेड़ को बाइक चालक ने धक्का मार दिया जिसे तत्काल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।वही बाईक चालक का इलाज जारी है ।

बताया जा रहा है कि महुली की तरफ से बाइक चालक चंद्र दीप पुत्र सुरेश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी बासिन खोखा करहीया आ रहा था पीछे से पैदल चल रहे अधेड़ व्यक्ति श्रीकांत पुत्र कन्हैया (वैध जी) वार्ड न० 1 को जोरदार धक्का मार दिया जिससे मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया । जिसमें श्रीकांत को डॉक्टर देखते ही मृत घोषित कर दिया वही बाइक चालक चंद्र दीप का इलाज चल रहा । मृतक के परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]