ओबरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया
थाना ओबरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 23.12.2024 को काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी/अभियुक्त 1.राहुल पुत्र फूलसागर निवासी खैरटिया थाना ओबरा सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष जिसके विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट मु0सं0- 15892/21 धारा 323,504,506,452 भादवि व वारण्टी/अभियुक्त 2. विनोद पुत्र स्व0 रामलाल स्वीपर निवासी शान्ति नगर थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 38 वर्ष जिसके विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट मु0न0-2166/17 धारा- 457,380,411 भादवि में निर्गत एनबीडब्लू के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी समय 06.05 व 06.30 बजे पर ओबरा पुलिस द्वारा की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. राहुल पुत्र फूलसागर निवासी खैरटिया थाना ओबरा सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष।
2. विनोद पुत्र स्व0 रामलाल स्वीपर निवासी शान्ति नगर थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र 38 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 राजेश दूबे, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
2. का0 रोहित सरोज, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
