सोनभद्र: राज्य मंत्री ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर, अधुरे टोले,मजरो को चिन्हित कर अविलंब विद्युतीकरण पूर्ण कराने को दिया निर्देश
सोनभद्र: राज्य मंत्री ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर, अधुरे टोले,मजरो को चिन्हित कर अविलंब विद्युतीकरण पूर्ण कराने को दिया निर्देश

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला(सोनभद्र) राज्यमंत्री ने अपने आवास पर बिजली विभाग के जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारियों को बुलाकर बैठक किया।राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने सभी को निर्देश किया कि जनपद सोनभद्र के जितने भी गांव के टोलो और मजरो में विद्युतीकरण नहीं हो पाया है जहां पर ट्रांसफार्मर नहीं लगे हैं, उनको चिन्हित करके के उन टोलो और मजरो को विद्युतीकरण से संतृप्त किया जाए। उन्होने कुछ चिन्हित गांव का प्रस्ताव भी उनको दिया गया। कूल डोमरी, बेलहत्थी, पनारी, जुगैल, बैरपुर, कनहरा, मारकुंडी, घोराघर ,कनछ जैसे छुटे हुये मजरो को और छुटे हुए पुरे जनपद को विधुतीकरण कराना है।जिसके लिए सबको निर्देश दिया गया।
