चोरों का आतंक जीआईसी स्कूल के सामने किराना स्टोर में चोरी, चोरों ने पैसे का गला जंगल में फेंका

चोरों का आतंक जीआईसी स्कूल के सामने किराना स्टोर में चोरी, चोरों ने पैसे का गला जंगल में फेंका

संवाददाता रितेश शर्मा

सोनभद्र/शक्तिनगर। शक्तिनगर बलियानाला क्षेत्र में जीआईसी स्कूल के सामने स्थित एक किराना स्टोर में चोरी की घटना ने क्षेत्रवासियों को स्तब्ध कर दिया। चोरों ने बड़ी चालाकी से स्टोर की सीट उठाकर चोरी को अंजाम दिया।मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने दुकान में घुसकर कैश सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। घटना के बाद दुकानदार ने 112 नंबर पर सूचनादी पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई, जिसमें एनसीएल जंगल में चोरी का पैसा पड़ा हुआ बरामद किया गया।चोरों ने चोरी के बाद सबूत मिटाने के लिए पैसे का गला जंगल में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]