एनसीएल खड़िया कॉलोनी चौराहा पर बिना सेफ्टी के श्रमिक का 30 फीट नीचे उतरना बड़ी दुर्घटना का संकेत।

एनसीएल खड़िया कॉलोनी चौराहा पर बिना सेफ्टी के श्रमिक का 30 फीट नीचे उतरना बड़ी दुर्घटना का संकेत।

रितेश शर्मा संवाददाता

breaking news

सोनभद्र/शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया चौराहे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक श्रमिक को बिना किसी सेफ्टी गियर के करीब 30 फीट नीचे उतरते देखा गया तो लोगों ने वीडियो बनाकर ट्वीट किया वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में बना हुआ है। यह घटना सिविल प्रबंधक और सुरक्षा विभाग की लापरवाही को उजागर करती है।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह स्थिति गंभीर हादसे को निमंत्रण दे सकती है, लेकिन सेफ्टी विभाग और सिविल विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर समय पर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में एक बड़ी दुर्घटना हो सकती है।श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठाए गए हैं, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता इस ओर ध्यान देने में विफल रही है। क्या एनसीएल प्रबंधन इस गंभीर स्थिति को हल करने के लिए कदम उठाएगा, या फिर एक बड़ी दुर्घटना का इंतजार करेगा?

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]