रायपुर पुलिस द्वारा एक अदद पीकप वाहन में क्रुरता पूर्वक लादकर ले जा रहे 06 राशि गोवंश (बैल) किया गया बरामद

थाना रायपुर पुलिस द्वारा एक अदद पीकप वाहन में क्रुरता पूर्वक लादकर ले जा रहे 06 राशि गोवंश (बैल) किया गया बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 18.12.2024 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नकटुआ बंधा चौराहा के पास से एक अदद पीकप वाहन संख्या यू0पी0-64-सी0टी0-2194 पर क्रुरता पूर्वक लादकर तस्करी हेतु ले जा रहे 06 राशि गोवंश (बैल) बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना रायुपर पर मु0अ0सं0- 14/24 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

बरामदगी का विवरण-
1- 06 राशि गोवंश (बैल)।
2- एक अदद पीक वाहन संख्या यू0पी0-64-सी0टी0-2194।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 दीनानाथ सिंह थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 सूबेदार यादव थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी विपिन यादव थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी नीरज यादव थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
5. आरक्षी आकाश सरोज थाना रायपुर,जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]