यूपी के हाथरस में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत बरेली मथुरा मार्ग पर गांव जैतपुर के निकट एक कंटेनर ने मैजिक में टक्कर मार दी. हादसे में मैजिक में सवार 7 लोगों की मृत्यु हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर घायल हैं.

जानकारी के अनुसार मैजिक सवार 20 लोग थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई के रहने वाले थे. सभी कैंसर पीड़ित रिश्तेदार बुजुर्ग को देखने के लिए एटा के गांव नगला इमिलिया जा रहे थे.

हाथरस के इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम योगी ने लिखा कि जनपद हाथरस में मथुरा-कासगंज हाइवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]