केंद्र में मंत्री ही बन जाता, पर सत्ता की चाह नहीं; डिप्टी सीएम पर बोले एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की बंपर जीत के बाद राज्य में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार यह खबरें आ रही थी कि बीजेपी की तरफ से देवेंद्र फडणवीस अगर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं तो शिंदे गुट से एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है।हालांकि सोमवार को श्रीकांत शिंदे ने सभी अटकलें पर पूर्ण विराम लगाते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि वह उप मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई दावेदारी नहीं पेश कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कहा है कि कि उन्हें किसी पद की कोई चाह नहीं है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]