जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठीया फावड़े और डंडे चलाए गए, जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठीया फावड़े और डंडे चलाए गए। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

घोरावल सोनभद्र-घोरावल कोतवाली अंतर्गत जैमोहरा गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठीया फावड़े और डंडे चलाए गए। जिसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद ग्राम जैमोहरा निवासी लक्ष्मण पत्नी जयप्रकाश गुप्ता (20), शिवकुमार पुत्र स्व. रामवक्ष गुप्ता, सुनीता पत्नी शिवकुमार (35) और जयप्रकाश पुत्र स्व. रामवृक्ष गुप्ता (25) के परिवार के बीच हुआ।

जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे और फावड़े से हमला किया। दूसरे पक्ष के पांच लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। घायल पक्षों ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना पर घोरावल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर प्राथमिक इलाज शुरू कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया, “घायलों की तहरीर पर विपक्षी पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। दोनों पक्षों के बीच पुराने जमीनी विवाद के चलते यह झगड़ा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी हो चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
