अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा ओबरा गाँव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा ओबरा गाँव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

राजेश तिवारी ( संवाददाता)
ओबरा / सोनभद्र – ओबरा तहसील अन्तर्गत ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में पनारी पंचायत के ओबरा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत बृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ शिविर में आये लोगों का वजन, शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच कर कुल 214 लोगों को जांच कर दवा का वितरण किया गया।

इस संबंध में अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।
इस अवसर पर डॉ. अरुण चौबे, डॉ. अंजनी दुबे, डॉ.सुमन दुबे,डॉ.बसन्त,चन्द्रभान यादव व तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
