ओडिशा एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार कम से कम चार लोगों की मौत

ओडिशा के कोरापुट जिले में शुक्रवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।यह दुर्घटना जेपोर सदर पुलिस सीमा के अंतर्गत जबकनदी गांव के पास एनएच-26 पर हुई।

जेपोर सदर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर टांडी ने बताया कि दुर्घटना घने कोहरे के कारण होने का संदेह है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चारों लोग दिहाड़ी मजदूर थे और बैपारीगुडा गांव से धान की कटाई करने जेपोर जा रहे थे, तभी ट्रक ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]