रेनू सागर :ग्राम पंचायत के लाखों रूपये से बना आर ओ टंकी बेकार
ग्राम पंचायत के लाखों रूपये से बना आर ओ टंकी बेकार

नगर पंचायत अनपरा के अंतर्गत वार्ड नंबर 17 रामनगर स्थित शिव मंदिर सामुदायिक भवन के सामने सरकार के लाखों रुपया लगाकर आर ओ टंकी पूर्व प्रधान विश्राम बैसवर द्वारा बनवाया गया लेकिन वह सही ढंग से चालू नहीं हुआ उसका नल से लेकर टंकी तक सभी खराब हो गया है, इसी तरह से वार्ड नंबर 13 लक्ष्मण नगर में तालाब के पास स्थित आरओ टंकी भी बेकार पड़ा हुआ है उसका सामान भी लगता है कि नगर पंचायत या ग्रामवासी लोग इधर-उधर कर दिए हैं वहां लोग बैठते हैं नगर पंचायत के तरफ से जिम के लिए भी प्रबंध है लेकिन पानी की व्यवस्था सरकारी धन लगाकर बर्बाद कर दिया गया है वहां का भी नल नहीं चल रहा है इसे वर्तमान नगर अधिशासी अधिकारी देखकर उसे सही करावे जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके। डॉक्टर एम ठाकुर
