महाराष्ट्र के रण में आज दिग्गज भरेंगे हुंकार, पीएम मोदी और राहुल गांधी की रैलियां

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज आज राज्य में चुनावी सभाएं करेंगे।
झारखंड में पहले दौर के लिए चुनाव प्रचार खत्म हुआ। 15 जिलों की 43 सीटों पर 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से होगा मतदान। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में 3 चुनावी सभाएं करेंगे। वे दोपहर 1 बजे चिमूर, 4.15 बजे सोलापुर और शाम 6.30 बजे पुणे में लोगों को संबोधित करेंगे।
-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र व झारखंड में 4 जनसभाएं करेंगे।
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज झारखंड के गिरिडीह में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
-नेता विपक्ष राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के बुलढाणा और गोंदिया में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
