बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने महाविकास अघाड़ी को घेरा……

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे हमले किए जा रहे हैं. इस बीच बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने महाविकास अघाड़ी को घेरा है.उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने RSS पर प्रतिबंध लगाने का आश्वासन ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड को दिया है.किरीट सोमैया ने आरोप लगाते हुए कहा, ”महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार आते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगेगा. ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड महाराष्ट्र ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के पास 17 मांगें रखी हैं, उसमें से एक मांग RSS पर प्रतिबंध लगाना है. इसे कांग्रेस ने मान्य की है.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]