दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों की मौज…..

आज पूरे देश में दिवाली का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं दिवाली को यादगार बनाने के लिए कई राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों को DA देने का ऐलान किया है।असम और मेघालय के बाद इस लिस्ट में त्रिपुरा का नाम भी जुड़ चुका है। त्रिपुरा सरकार ने सभी राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा DA देने की घोषणा की है। त्रिपुरा सरकार 1,88,000 कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले लोगों को 5 प्रतिशत DA देने का फैसला किया है।
