प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब दोपहर 1:45 बजे काशी पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब दोपहर 1:45 बजे काशी पहुंचेंगे। यहीं से काशी और देश को 6,611.18 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इस स्टेडियम में 27 में से 22 ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा है।पीएम मोदी रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हरिहरपुर स्थित आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही कांचीकामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती की मौजूदगी में प्रधानमंत्री प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न चार बजे सिगरा स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम से ही देश की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी, बागडोगरा, दरभंगा, आगरा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण का शिलान्यास करेंगे। रीवा, मां महामाया, अंबिकापुर और सरसावा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इन एयरपोर्ट की यात्री आवागमन से जुड़ी संयुक्त क्षमता सालाना 2.3 करोड़ से अधिक यात्रियों की हो जाएगी।स्टेडियम में ही प्रधानमंत्री की जनसभा होगी। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
