मुंबई एक बिल्डिंग में आग लगने से 3 लोगों की मौत

मुंबई से एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। एक बिल्डिंग में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह 8:05 बजे का बताया जा रहा है। आज यानी 16 अक्टूबर की सुबह एक फ्लैट में अचानक आग लग गई।इस आग में 3 लोग बुरी तरह से झलस गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

14 मंजिला इमारत के 10वें फ्लोर पर लगी आग

मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यहा मौजूद रिया पैलेस के 10वें फ्लोर पर आग लग गई। 14 मंजिला इमारत में कई परिवार रहते थे। आग की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर इंजन और एंबुलेंस को फोन किया। इस बिल्डिंग में आग कैसे लगी? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। खबरों की मानें तो फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर से आग पूरे घर में फैली थी। हालांकि इस पर अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]