साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र शिकायत कर्ता से व्यवसाय करने के नाम पर फ्राड हुए 9950/- रुपये दिलवाये गये वापस
साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र शिकायत कर्ता से व्यवसाय करने के नाम पर फ्राड हुए 9950/- रुपये दिलवाये गये वापस 
आवेदक अजय कुमार केसरी पुत्र कन्हैया केसरी निवासी औराही थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र पर प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था कि आवेदक के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्यवसाय करने के नाम पर झांसे में लेकर 9950/- रुपये ट्रांसफर करा लिया गया है। शिकायत के उपरान्त पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र की टीम द्वारा आवेदक के किये गये शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 28.09.2024 को आवेदक का संपूर्ण धरराशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया
