कोन में श्री रामलीला का हुआ आगाज, भाजपा के पूर्व एमएलसी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ

कोन में श्री रामलीला का हुआ आगाज, भाजपा के पूर्व एमएलसी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया शुभारंभ ।

राजेश तिवारी (संवाददाता)

कोन /सोनभद्र – विकास खण्ड कोन अन्तर्गत बुधवार देर रात क्षेत्र के कोन कस्बा में श्री रामलीला कमेटी कोन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले श्रीरामलीला मंचन के कार्यक्रम के पहले दिन भाजपा के पूर्व एमएलसी व वरिष्ठ नेता व पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी , भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एड० शशांक शेखर मिश्रा व ग्राम प्रधान कोन संतोष कुमार पासवान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। फीता काटने के दौरान श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुशील जायसवाल , व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल , वरिष्ठ पत्रकार देव विश्वकर्मा , महंगु राम , रामकिशोर रवानी , कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ,प्रबंधक दिनेश गुप्ता, नित्यानंद तिवारी , अजय जायसवाल , संतोष जायसवाल , अनुज त्रिपाठी , ब्यास सुमेर शर्मा , अशोक निराला , शिवरात्रि गुप्ता , राजुबाबा समाजसेवी , हरिशंकर वर्मा सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे । रामलीला मंच के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व संगठन मंत्री जयप्रकाश चतुर्वेदी ने इस मौके पर जय श्रीराम के उदघोष करते हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला प्राचीन परंपरा के अनुसार मर्यादा, संस्कृति व संस्कार की पाठशाला है। इसका अनुसरण कर समाज में व्याप्त कई सामाजिक बुराइयों का जहां तक अंत किया जा सकता है। वहीं भूल रहे मर्यादा, संस्कार व संस्कृति को हम पुन: स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने अपने वक्तब्य में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जिस तरह अपना जीवन बिताया था ठीक उसी प्रकार हमें भी अनुसरण करने की जरूरत है। भाई के भाई प्रति ऐसा प्रेम होना चाहिए जैसे कि मार्यदा पुरुषोत्तम श्री राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ और साथ में श्री लक्ष्मण ने भी 14 वर्ष का वनवास काटा । आज हम सभी को श्रीराम के अलौकिक जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।इसी क्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एड० शशांक शेखर मिश्रा ने जय श्रीराम के उदघोष करते हुए कहा कि श्रीरामलीला न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है बल्कि धार्मिक और नैतिक शिक्षा का केंद्र भी है। उन्होंने श्रीरामलीला में शामिल कलाकारों के प्रति प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि वे रामकथा को जीवंत रूप से प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने रामलीला के आयोजन के लिए रामलीला कमेटी के आयोजकों के प्रयासों की सराहना की ।व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सपा के जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल व कमेटी के अध्यक्ष सुशील जायसवाल ने कहा कि कस्बा में लंबे समय से रामलीला का आयोजन किया जाता है। जिससे लोगों को श्रीराम के आदर्शो को जीवन में उतारने की जरूरत है । ग्राम प्रधान कोन संतोष कुमार पासवान ने जय श्रीराम के उदघोष करते हुए कहा कि रामलीला का मंचन मनोरंजन का मंच नही है बल्कि श्रीराम के जीवन चरित्र को दर्शाता है। हमे अपने जीवन में श्रीराम को अपना आदर्श मानते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए, तभी राम राज्य स्थापित हो सकता है । रामलीला देखने आए दर्शको से अपील किया कि आप लोग शांतिपूर्वक मानस लीला का आंनद ले यह रामलीला सभी लोगो का है। कार्यक्रम का संचालन श्री रामलीला मंडली के अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने किया ।रामलीला के पहले दिन नारद मोह को बहुत ही सुंदर और आकर्षण का केन्द्र रहा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]