सोनभद्र:”दीपक तले अंधेरा” कोटा ग्राम पंचायत के ग्रामीण ढीबरी युग में जीने को मजबूर, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र:”दीपक तले अंधेरा” कोटा ग्राम पंचायत के ग्रामीण ढीबरी युग में जीने को मजबूर, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र) सोमवार को कोटा ग्राम पंचायत के टोला मझौली, औरादंडी, हेठुआ के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिजली की मांग की। ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित नेतृत्व कर रहे आतिश चंद्रवंशी एवम् छात्रनेता दीपू शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा की ऊर्जा की नगरी कहा जाने वाले अपने सोनभद्र में आज भी कोटा के कुछ टोला में बिजली से वंचित है लोग, बिजली न होने की वजह से ग्रामीणों काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आज भी लोग गुलामी जैसी जीवन जीने को मजबूर है। हम लोगो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनके द्वारा यह आश्वस्त किया गया की बहुत जल्द संबंधित अधिकारियों जांच और आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करेंगे। ज्ञापन कार्यक्रम में भगवान दास गुप्ता, संजय पनिका, रमेश गुप्ता, दिनेश कुमार, जयप्रकाश पनिका, अमरनाथ भारती, मनोहर गोंड आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]